{"_id":"3c0f78e6953467766743b8e34637d870","slug":"tulsidas-was-a-celebration-of-the-505-th-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास की 505वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास की 505वीं जयंती
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 22 Aug 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत तुलसीदास की 505 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को तीर्थनगरी में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। प्रात: 8 बजे विश्व हिंदू परिषद तुलसी मेला समिति द्वारा पूजन अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के बीच तुलसी प्रतिमा का पंचाभिषेक कर गंगाजल से स्नान कराया। अंगवस्त्र धारण कराकर आरती उतारी गई व पुष्पवर्षा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर यादव, गंगाभक्त समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज, विहिप के जिला उपाध्यक्ष कालीचरन माफीदार, तुलसी मेला समिति के महामंत्री आदित्येन्द्र काकोरिया ने संयुक्त रूप से तुलसी बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। तुलसी स्मारक परिसर बाबा तुलसी के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर रामप्रकाश महेरे, केशवदेव वशिष्ठ, योगेश चौधरी, हेमेन्द्र शर्मा अध्यक्ष तुलसी मेला समिति, सुनील तिवारी, रामेश्वरदयाल महेरे, श्रीकांत तिवारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, बृजेश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, शिव वैंदेल आदि लोग उपस्थित थे।
तुलसी जन्म महोत्सव समिति द्वारा रघुनाथ जी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रभु रघुनाथ जी का पूजन व तुलसी दास जी का स्मरण किया गया। समिति अध्यक्ष सुरेश पटियात, मोहन बाबू तिवारी, सत्यनारायण उपाध्याय, पार्वती बल्लभ, प्रशांत कोठेवार मौजूद थे।
विज्ञापन
तुलसी जन्म महोत्सव समिति द्वारा रघुनाथ जी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रभु रघुनाथ जी का पूजन व तुलसी दास जी का स्मरण किया गया। समिति अध्यक्ष सुरेश पटियात, मोहन बाबू तिवारी, सत्यनारायण उपाध्याय, पार्वती बल्लभ, प्रशांत कोठेवार मौजूद थे।
विज्ञापन