फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   tubewell

ग्रामीणों के विरोध के चलते नहीं लग पाया ग्राम कोसमा में ट्यूबवैल

Sat, 05 Dec 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
tubewell
जलेसर। बरसों से तहसील जलेसर की न्याय पंचायत सकरौली खारे पानी की समस्या से जूझ रही है। क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर के प्रयासों के चलते पेयजल समस्या के समाधान के लिए आए ट्यूबवेल के लिए भूमि का चयन नहीं हो पा रहा है। ट्यूबवेल के लिए ग्राम कोसमा में जमीन तलाशी गई पर ग्रामीणों के विरोध के चलते ट्यूबवेल की बोरिंग शुरू नहीं हो पाई, इस पर प्रशासन वापस लौट आया।
विज्ञापन

खारे पानी की समस्या के चलते ग्राम सकरौली व आसपास के दर्जनों गांव के लोग गई किलोमीटर दूर से पानी भरकर लाते हैं। समस्या के समाधान के लिए विधायक संजीव दिवाकर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर 27 करोड़ की योजना की स्वीकृति कराई। इसके चलते जलेसर क्षेत्र के दर्जनों गांव में पेयजल योजना के तहत ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव सुकरौली में मीठा पानी न मिल पाने के चलते इस योजना अभी क्रियान्वित नहीं हो पाई है, इस योजना को प्रारंभ करने के लिए एसडीओ जल निगम मोहम्मद खालिद ने एसडीएम एसपी वर्मा से गांव कोसमा में ट्यूबवेल के लिए जमीन दिलाने की मांग की थी। एसडीएम ने ग्राम समाज की भूमि चयनित की गई थी, उप चयनित भूमि पर कब्जा दिलाने एसडीएम व राजस्व टीम गत दिवस गांव को कोसमा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान ग्राम कुसमा के ग्रामीण विरोध करने के लिए पहुंच गए और ट्यूबवेल नहीं लगने दिया। विरोध के चलते जल निगम एवं प्रशासन के अधिकारी लौट आए हैं। अब पुन: जमीन की तलाश की जा रही है। एसडीओ जल निगम मोहम्मद खालिद ने बताया कि अब उन्हें ग्राम करधनी एवं ग्राम नगला सुखदेव, ग्राम ग्वालियर बसई में भूमि देखी जा रही है ताकि ट्यूबवेल लगाया जा जा सके।

फोटो:
कटरा चौकी पर लगा जाम, राहगीर परेशान
जलेसर। तहसील मुख्यालय के निकट कटरा चौकी पर लगने वाले जाम से नागरिक परेशान हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
कटरा चौकी से एसडीएम व सीओ का कार्यालय मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। कोतवाली आधा किलोमीटर की दूरी पर है। तमाम शिकायतों के बाद भी जाम से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। कटरा चौकी, मंडी जवाहर गंज एवं गांधी चौक नाला बाजार सहित आधा दर्जन स्थल ऐसे हैं, जहां दिन में कई बार जाम की समस्या होती है। समाजसेवी वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, संजीव वर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयशंकर गौड़ आदि ने डीएम से मांग की है कि जाम स्थलों पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed