फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Truck tramples bike rider, death

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Truck tramples bike rider, death
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत गल्ला मंडी में सोमवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मक्का बेचने के लिए मंडी आया हुआ था। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव मनसुखपुर निवासी मुकेश ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उनका 26 वर्षीय भाई भगवान सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली से मक्का लेकर मंडी में आया था।
विज्ञापन

जबकि खुद बाइक से आया हुआ था। इस दौरान मंडी में एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed