फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Truck helper's body found, suspected of murder

ट्रक हैल्पर का मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 24 Mar 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Truck helper's body found, suspected of murder
जलेसर, एटा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेजुआ रजबहा के पास सड़क किनारे आगरा के ट्रक हैल्पर का शव बृहस्पतिवार सुबह देखा गया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव अगरपुर निवासी रविंद्र सिंह ने बताया उनका 30 वर्षीय पुत्र राहुल राजस्थान के भरतपुर जनपद के थाना रूपबास क्षेत्र के गांव मैस्या निवासी ट्रक चालक लॉकी के साथ कुछ माह से हैल्पर का कार्य कर रहा था। होली से पहले राहुल घर आ गया था। बुधवार रात राहुल के मोबाइल पर कॉल कर लॉकी ने जलेसर चलने को बुलाया। इस पर राहुल ने मना किया, बाद में लॉकी के जोर देने पर वह जलेसर चला गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे राहुल से फोन पर बात हुई। उसने बताया कि ट्रक पलट गया है, वह देरी से घर आएगा। इस दौरान उसने खुद को चोट न लगने की जानकारी दी थी। एक घंटे बाद 6:30 बजे जलेसर थाना पुलिस ने फोन कर बताया कि राहुल का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर राहुल का शव मिला है, वहां से करीब 6 किलोमीटर दूर ट्रक पलटा था जबकि लॉकी लापता है। परिजन को हत्या की आशंका लग रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना से जुड़ा मामला है। राहुल ट्रक पर हैल्पर था। चालक लॉकी को बाद में पकड़ लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। ट्रक निधौलीकलां थाना क्षेत्र में पलटा है जबकि राहुल का शव जलेसर थाना क्षेत्र में मिला है। ट्रक सिकंदराराऊ निवासी एक व्यक्ति का है। उसे भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed