फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Truck crushed two girl students riding a bicycle, one died

Etah News: ट्रक ने साइकिल सवार दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत

Sat, 30 Sep 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed two girl students riding a bicycle, one died
एटा/जलेसर। थाना व कस्बा जलेसर रेलवे रोड पर शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे साइकिल द्वारा स्कूल से घर लौट रहीं दो बहनों को ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। जहां एक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दंपती व उसके बेटे सहित 7 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव साल वाहनपुर निवासी योगेश कुमार की पुत्री संजना (10) व इसकी बड़ी बहन शिवानी (12) स्कूल की छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रहीं थीं। तभी वर्मा हॉस्पिटल के सामने रेलवे रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों बहनों के पैरों में काफी चोटें आईं। घायल छात्राओं को पुलिस की मदद से सीएचसी ले जाया गया, यहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान संजना की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं थाना जैथरा क्षेत्र स्थित काली नदी पुल धुमरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार हरीचंद्र, इसकी पत्नी राजकुमारी और बेटा नीरज घायल हो गए। तीनों को पहले जैथरा ले जाया गया, यहां से रात करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना रिजोर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित गांव निधौली खुर्द के पास ऑटो से उतरते समय गिरने से अनुज कुमार घायल हुआ है। जबकि अन्य हादसों में प्रमोद कुमार निवासी गांव गोकुल थाना निधौली कलां, पुष्पा देवी निवासी शांतिनगर कोतवाली नगर, सतेंद्र सिंह निवासी मानपुर कोतवाली देहात घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed