{"_id":"e878e6880f1f60e63b84c19f96655cc0","slug":"tricolor-was-hanging-on-a-peg-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल परिसर में खूंटी पर टंगा मिला तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल परिसर में खूंटी पर टंगा मिला तिरंगा
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल पर प्रतिदिन फहराए जाने वाले तिरंगे को जेल परिसर में रविवार शाम को खूंटी पर टांग दिया गया। इससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ। रात में जब जेल में छापा मारने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे उस समय मीडिया ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया। डीएम निधि केसरसानी ने जेल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर जेल अधिकारियों को फटकार लगाई। जिम्मेदार जेल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस बीच जेल के कर्मचारी राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर ले गए।
डीएम ने जेल अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उतारने के समय राष्ट्रीय ध्वज की आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर जेल कर्मचारियों का कहना था कि झंडा बारिश से भीग गया था। उसे सुखाने के लिए खूंटी पर टांगा गया था, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार इस तरह से झंडे को लटकाया नहीं जा सकता।