{"_id":"c38a5c37150348028c79ec0c99584b19","slug":"trains-run-on-the-kasganj-bareilly-track-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में कासगंज-बरेली ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में कासगंज-बरेली ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेन
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने गुरुवार को बरेली से कासगंज के बीच स्पेशल ट्रेन से नई रेल लाइन का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कासगंज-बरेली रेलमार्ग पर मार्च माह में ट्रेनों के संचालन शुरू हो जाने की जानकारी दी है।
महाप्रबंधक मिश्रा इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल रेलवे के विभिन्न विभागों के मंडलीय अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से बरेली से कासगंज पहुंचे। वह निरीक्षण करते हुए शाम चार बजे जंक्शन पहुंचे। स्टेशन पर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक सहित स्थानीय अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने एवं यात्री सुविधाओं को बरकरार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत प्रवेश के रास्तों को रोकने के संबंध में भी निर्देश दिए। प्रात: 10 बरेली से स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। बदायूं, उझानी, नगरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को परखा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि निरीक्षण में जो खामिया सामने आई हैं, उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में संरक्षा आयुक्त का दौरा होगा। उन्होंने बताया कि कासंगंज से काठगोदाम तक सीधी ट्रेन सेवाएं चलेंगी। वहीं पश्चिमी भारत से कासगंज का ट्रैक जुड़ जाएगा। इससे बड़ी राहत मिलेगी। रामनगर-आगराफोर्ट का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया अब यात्रियों को और अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। स्टेशन क्षेत्र में प्लेटफार्म पर चार प्रसाधान केंद्र और बनाए जाएंगे जिससे यात्रियों को दिक्कतें न हों। एटा-कासगंज रेलवे लाइन के लिए सर्वेक्षण हो चुका है, शीघ्र काम कराया जाएगा। अन्य यात्री सुविधाओं का विस्तार भी तेजी से होगा। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता भी मौजूद रहे।