{"_id":"6a6b9b0911879639b60d59a4","slug":"training-provided-to-deled-trainees-etah-news-c-163-1-eta1004-154220-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीएलएड प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीएलएड प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रशिक्षण
Fri, 31 Jul 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
डायट में डीएलएड प्रशिक्षु आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नांकन का प्रशिक्षण लेते हुए। स्रोत डायट
एटा। उप शिक्षा निदेशक के निर्देशन में स्कूल न जाने वाले (आउट ऑफ स्कूल) बच्चों की पहचान और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। नोडल प्रवक्ता सुधीर कुमार एवं नवनीत कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को सर्वेक्षण की प्रक्रिया और बच्चों के चिह्नांकन से संबंधित जानकारी दी।
प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परिषदीय विद्यालयों के माध्यम से विद्यालय से बाहर बच्चों का चिह्नांकन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक की सहायता ली जाएगी। बताया कि सर्वेक्षण के दौरान ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा विद्यालय से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जाएं। नगर क्षेत्रों के साथ-साथ ईंट भट्टों, कारखानों, होटलों, ढाबों तथा अन्य कार्यस्थलों पर विशेष अभियान चलाकर सर्वेक्षण किया जाएगा, जिससे शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर उनका नामांकन सुनिश्चित कराया जा सके। प्रशिक्षुओं को सर्वेक्षण के दौरान आवश्यक सावधानियां, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा अभिभावकों से संवाद स्थापित करने के तरीके भी बताए गए।
इस अवसर पर प्रशिक्षु निहारिका, श्रुति जैन, अजय यादव, हिमांशु, देवेंद्र, अंशिका यादव, करिश्मा, सुमित कुमार, काजल राजपूत, प्रतीक्षा यादव, जय चौधरी, दिनेश गौतम, सौम्या मिश्रा, सौम्या शर्मा, ऋषभ सहित अन्य प्रशिक्षु उपस्थित रहे।