फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Trainees were baffled by the math and science papers, and attempts to copy papers failed.

Etah News: गणित और विज्ञान के पेपर में चकराए प्रशिक्षु, नकल ले जाने की कोशिश भी रही विफल

Tue, 19 May 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trainees were baffled by the math and science papers, and attempts to copy papers failed.
अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र देखते परीक्षक व प्रधानाचार्य दिनेश
एटा। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को तीन पालियों में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन तीन पालियों में गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें पहली पाली में 86, दूसरी पाली में 91 और तीसरी पाली में 86 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय कुछ प्रशिक्षु हाथ और पेपर पर उत्तर ले जाते हुए पकड़े गए जिनसे हाथ साफ कराए और पेपर बाहर रखवाया गया। उसके बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 4745 पंजीकृत में से 4659 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। 86 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षुओं ने बताया कि पेपर कठिन रहा। कुछ प्रश्न हल करने से रह गए। दूसरी पाली में सुबह 11ः30 से दोपहर 12ः30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा हुई। इसमें 4882 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। 4791 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी और 91 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षुओं ने बताया कि गणित का पेपर भी कठिन रहा। तीसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर आयोजित किया गया। इसमें 4743 प्रशिक्षु पंजीकृत थे जिसमें 4657 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। शेष 86 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्र में नकल ले जाने में विफल रहे प्रशिक्षु
तीसरी पाली में शहर के एक परीक्षा केंद्र पर कुछ प्रशिक्षु अपने हाथ और भुजाओं के साथ पहले पेपर पर उत्तर लिखकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने से पहले उनकी गहनता से तलाशी ली गई। इस दौरान उनके हाथ पर उत्तर लिखे मिले। वहीं पहले पेपर भी उत्तर लिखे मिले। इस पर परीक्षक ने उन्हें हाथ पर लिखे उत्तर को साफ कराया। वहीं पहले पेपर को परीक्षा केंद्र से बाहर रखवाया गया जिसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहीं, परीक्षकों ने प्रशिक्षुओं को पेंसिल बॉक्स भी परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले प्रशिक्षु..

गणित विषय का पेपर थोड़ा कठिन रहा। इसमें कुछ प्रश्न उलझाने वाले थे। जिन्हें हल करना मुश्किल हो गया। बाद में उन प्रश्नों को छोड़ना पड़ा। - हरीश कुमार, प्रशिक्षु


विज्ञान का पेपर मध्यम स्तर का रहा। हल करने में थोड़ा समय लगा। हालांकि जिन प्रशिक्षुओं ने अच्छे से पढ़ाई की होगी उन्होंने सारा पेपर हल कर लिया होगा। - पूजा, प्रशिक्षु




वर्जन



सभी परीक्षा केंद्रों पर दूसरे डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा नकलविहीन संपन्न हुई है। कहीं पर किसी प्रकार की नकल न होने की सूचना नहीं मिली है। - दिनेश कुमार, डायट प्रभारी और बीएसए

अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र देखते परीक्षक व प्रधानाचार्य दिनेश

अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र देखते परीक्षक व प्रधानाचार्य दिनेश

अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र देखते परीक्षक व प्रधानाचार्य दिनेश

अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र देखते परीक्षक व प्रधानाचार्य दिनेश

अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र देखते परीक्षक व प्रधानाचार्य दिनेश

अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र देखते परीक्षक व प्रधानाचार्य दिनेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed