फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Trainees got entangled in the questions of Critical Understanding ICT subject.

Etah News: क्रिटिकल अंडरस्टैंडिंग आईसीटी विषय के प्रश्नों में उलझे प्रशिक्षु

Tue, 19 May 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Trainees got entangled in the questions of Critical Understanding ICT subject.
जनता महाविद्यालय परसोंन में बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देते प्रशिक्षु। स्रोत महाविद्यालय
एटा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में मंगलवार को जनता महाविद्यालय परसोंन में सुबह प्रथम पाली 8:30 बजे से 10:30 बजे तक बीएड द्वितीय सेमेस्टर के चतुर्थ पेपर क्रिटिकल अंडरस्टैंडिंग आईसीटी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षुओं ने बताया कि पेपर मध्यम स्तर का रहा। 85 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं के प्रवेशपत्र देखने और तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। बीएड द्वितीय सेमेस्टर के चौथे पेपर में कुल 472 पंजीकृत प्रशिक्षु थे जिसमें से 387 प्रशिक्षु उपस्थित रहे एवं 85 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षुओं ने बताया कि पेपर मध्यम स्तर का रहा। कुछ प्रश्न घुमावदार थे जिन्हें हल में करने में समय लगा।
विज्ञापन

वहीं इसी पाली में बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर जनरल इंग्लिश विषय की परीक्षा हुई। इसमें 44 पंजीकृत में से 41 परीक्षार्थी उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने पेपर कठिन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बीए एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर बिजनेस इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 37 में से 36 परीक्षार्थी उपस्थित और एक अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि यह परीक्षाएं 23 मई तक चलेंगीं। महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि की परीक्षाएं नकलविहीन, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सीसीटीवी कैमरा की निगरानी एवं सचल दल की निगरानी में संपन्न हो रही हैं। इस दौरान डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. गुलशन कुमार, डॉ. अमर सिंह बघेल, संजीव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed