{"_id":"6acbcf382ae97785310181ed","slug":"traders-found-unconscious-outside-shop-die-etah-news-c-163-1-eta1014-158143-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दुकान के बाहर अचेतावस्था में मिले व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दुकान के बाहर अचेतावस्था में मिले व्यापारी की मौत
Sun, 11 Oct 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
मृतक दीपक राजौरिया का फाइल फोटो।
एटा। कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की निवासी दीपक दुकान के बाहर अचेतावस्था में मिला। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और देखा तो युवक अचेतावस्था में पड़ा था। उसे लेकर सीधे आगरा पहुंचे वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। युवक के पिता ने महिला साझेदार व उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला खिड़की निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बेटा दीपक राजौरिया (33) शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे लोहार खां मैन बाजार में अपनी दुकान पर जाने की कहकर निकला था। बताया था कि वहां उसकी महिला साझेदार ने हिसाब करने के लिए बुलाया है। इसके बाद रात के करीब डेढ़ बजे महिला साझेदार का पुत्रवधु प्रिया के पास कॉल आया कि दीपक दुकान के सामने अचेतावस्था में पड़ा है।
यह सुनकर वह पुत्रवधु प्रिया और वह महिला लेकर आगरा के एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां चिकित्सक ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। राजेश का आरोप है कि बेटे की दुकान में साझेदार महिला व उसके पति ने मिलकर बेटे की हत्या की है। आरोप है कि दीपक की गर्दन पर गला दबाने व अन्य प्रकार से चोट पहुंचाने के निशान हैं। शव घर पहुंचने पर थाना अवागढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई्र जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।