फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traders demanded a CBI probe into the murder

व्यापारियों ने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

Wed, 29 Dec 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Traders demanded a CBI probe into the murder
जलेसर में केंडल मार्च निकालते व्यापारी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। सोमवार की रात अलीगंज निवासी सीमेंट व्यापारी की अलीगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल से जुलूस निकाला गया। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि अलीगंज निवासी व्यापारी उद्योगपति ही नहीं समाजसेवी से साथ प्रमुख दानदाता थे। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी की पूर्ति के लिए ऑक्सीजन की मशीनों का वितरण कराया। कहा कि 27 दिसंबर की शाम अलीगढ़ में भरे बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पूरे प्रदेश के वैश्यों और व्यापारियों में आक्रोश है। इस दौरान परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, मंडी अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता रहे।
विज्ञापन

ये की मांगे
- हत्या कांड की सीबीआई जांच कराई जाए।
- पुलिस की निष्क्रियता पर अलीगढ़ के एसएसपी, सीओ व थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए।
- आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाई जाए।
- दोषियों की संपत्तियों को 24 घंटे के अंदर बिल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया जाए।
- मृतक व्यापारी के परिजनों को निशुल्क सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

अवागढ़ में केंडल मार्च निकलते व्यापारी ।संवाद

अवागढ़ में केंडल मार्च निकलते व्यापारी ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed