फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traders Conference Awahn conflict

व्यापारी सम्मेलन में संघर्ष का आवाह्न

Mon, 07 Sep 2015 06:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 07 Sep 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
Traders Conference Awahn conflict
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा है कि देश में 98 फीसदी अधिकारी और कर्मचारी बेईमान है। उन्होंने कहा कि व्यापारी 14 घंटे से अधिक कड़ी मेहनत करता देता है। तब स्वयं कमाता है और सरकार को राजस्व के रुप में टैक्स देता है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन निकलता है और विकास होता है।
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित सम्मेलन का कंछल ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि आर्थिक विकास करने वाले व्यापारी को आज भी वह सम्मान नहीं मिलता, जो उसे मिलना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर समस्याओं के प्रति संघर्ष करने का आवाह्न किया। प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी एकजुट हों और अपने हक के प्रति जागरुक बनें। जेल जाने से भी व्यापारी न डरें। एकजुट होकर संघर्ष करें तो बात बनेगी। एटा के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भी व्यापारियों से एकजुटता का आव्हान करते हुए बिजली सुरक्षा आदि से जुड़ी समस्याएं उठाईं। प्रांतीय मंत्री सतीश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी अपने सम्मान की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुटता के साथ व्यापार मंडल को मजबूत बनाने का आवाह्न किया। संयुक्त महामंत्री आमोद गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की खून पसीने की कमाई पर भ्रष्ट अधिकारियों की निगाह लगी रहती है। व्यापारी समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। भ्रष्ट अधिकारियों को इसका जवाब दिया जाएगा। सम्मेलन को अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन व्यापारी नेता और नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने किया। प्रदेश अध्यक्ष कंछल को चांदी का मुकुट पहनाकर फूल मालाओं व अन्य उपहार भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में सतीश सिंह, रजत बिड़ला, अनिल गुप्ता, विकास गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अश्वनी चतुर्वेदी, बंटू पल्तानी, अजीत पल्तानी, आशीष कावरा, प्रदीप गुप्ता, जहारुद्दीन सैफी, लाइक अली, इसरार सैफी, पीयूष गोयल, गिरीश अग्रवाल, मुकेश बंसल, नगर अध्यक्ष महिला व्यापार मंडल ममता गुप्ता, शालू, गुड्डी यादव, इंदिरागौड, रानी, शाकिर अहमद, मोहम्मद सगीर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरलेन की समस्या के समाधान का भरोसा दिया
कासगंज। प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल को फोरलेन की समस्याओं को लेकर व्यापारी नेता राजवीर सिंह साहू के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारियों के साथ ज्ञापन सौंपा। फोरलेन प्रस्ताव से प्रभावित होने वाले व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का व्यापारियों ने भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर निराकराण कराएंगे।


व्यापारियों को सौंपे पद और दायित्व
कासगंज। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने व्यापारी नेता कैलाश चतुर्वेदी को प्रांतीय उपाध्यक्ष, दविंद चंडौक को प्रांतीय मंत्री, सतीश गुप्ता को जिलाध्यक्ष, अखिलेश अग्रवाल को नगर अध्यक्ष, आमोद गुप्ता प्रांतीय संयुक्त महामंत्री मनोनीत किया। उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed