फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traders blew effigy of the central government

व्यापारियों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Fri, 02 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 02 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Traders blew effigy of the central government
व्यापारियों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। व्यापारियों ने केंद्र सरकार पर व्यापारी विरोधी होने का आरोप लगाया। व्यापारी विरोधी प्रावधानों को समाप्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार जो जीएसटी कानून लागू करने जा रही है उसमें तमाम खामियां हैं। इन खामियों को व्यापारी हित में दूर किया जाना आवश्यक है। इन प्रावधानों से व्यापारियों में रोष है। यदि काले कानूनों को समाप्त नहीं किया गया तो व्यापारी हर स्तर पर इसका विरोध करेगा। नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी में व्यापारियों के लिए जेल एवं जुर्माने का प्रावधान किया गया है जो उचित नहीं है। व्यापारी सबसे अधिक टैक्स देता है। व्यापारी से मिलने वाला टैक्स देश के विकास में काम आता है। व्यापारी कोई अपराधी नहीं है जो उसे जेल भेजने का प्रावधान उचित नहीं है। प्रांतीय मंत्री दविंद्र चंडौक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जीएसटी के माध्यम से यह साबित कर दिया है कि वह व्यापारी विरोधी है। संयुक्त मंत्री आमोद गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को चोर साबित करने वाली धाराएं जीएसटी से हटाईं जाएं। व्यापारियों ने गांधी मूर्ति पर पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। इस दौरान अनिल अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, उमेश शर्मा, दीपक चेयरमैन, राजवीर सिंह सर्राफ, गुड्डू यादव, राकेश गर्ग, अभय यादव, अमित पाठक, सतवीर सिंह मंत्री, मनोज अग्रवाल, असरार सैफी, लईक, जहीरउद्दीन सैफी, नीरज वार्ष्णेय, हिमांशु माहेश्वरी, ममता गुप्ता, अमित पल्तानी, अश्विनी चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश गहलौत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed