{"_id":"6615b5f5daf63056950b07d4","slug":"traders-angry-over-non-arrival-of-food-grains-demonstrated-etah-news-c-163-1-sagr1016-115289-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गल्ला न आने से आक्राेशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गल्ला न आने से आक्राेशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 10 Apr 2024 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर के अवागढ बाईपास मार्ग स्थित गल्ला मंडी में गल्ले की आवक नहीं होने से आहत गल्ला व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय पर आकर गल्ले की सरकारी बोली लगने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।
मगंलवार को गल्ले व्यापारियों द्वारा प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए, धरना प्रदर्शन के उपरांत नगर से निकलने वाले मार्गों पर बैठे व्यापारियों ने भी एसडीएम जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगे रखी। उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमेन राकेश गुप्ता ने सभी गल्ला व्यापारियों की तरफ से मांग रखते हुए कहा कि मंडी में किसानों का जो भी गल्ला आएगा, उसको मंडी का कर्मचारी सभी मंडी के व्यापारियों के सामने बोली लगाए।
इससे नगर के विभिन्न मार्गो पर बैठे गल्ले के व्यापारियों के साथ-साथ मंडी आने वाले किसानों को भी अपने गल्ले का उचित मूल्य मिल सकेगा। अगर ऐसा होता है तो मांर्गो पर बैठे सभी व्यापारी मंडी में आकर अपने गल्ले का व्यापार करेगे। अजब सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, पुष्पेन्द्र राजपूत, विनोद वाष्र्णेय, सोनू, ज्ञानी राजपूत, मानिकचंद वार्ष्णेय, विनोद वार्ष्णेय, भोले पंडित, जगदीश प्रसाद, राजकुमार, नीरज वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।