फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Toilets have been locked for two years and women are defecating in open in Etah

Etah News: दो वर्ष से शौचालय पर ताला... खुले में शौच जा रहीं महिलाएं; कागजों में ही रह गई शौचालयों की कहानी

Sat, 05 Oct 2024 08:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 08:43 PM IST
सार

एटा में दो वर्ष से शौचालय पर ताला लगा है। महिलाएं खुले में शौच जा रहीं हैं। शौचालयों की कहानी कागजों में ही सिमटकर रह गई। 

विज्ञापन
Toilets have been locked for two years and women are defecating in open in Etah
दो वर्ष से शौचालय पर ताला... - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। लेकिन, व्यवस्थाएं कागजों में ही सिमटकर रह गई हैं। मारहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सींय में दो साल से शौचालय पर ताला लगा है। जबकि गांव की महिलाएं व बालिकाएं खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


गांव के पश्चिम दिशा में शौचालय का निर्माण कराया गया है। लंबे समय से ताला लगा होने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। यही वजह है कि महिलाओं, बालिकाओं को खेतों में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। शौचालय के निर्माण से लेकर सबमर्सिबल पंप लगाने में लाखों रुपये खर्च किए गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

वर्तमान में सबमर्सिबल का पाइप टूटा पड़ा है, इसकी वजह से पानी की सप्लाई बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के दौरान भी शौचालय नहीं खोला गया। लोगों को जलभराव व बरसात के बीच खेतों में शौच के लिए जाना पड़ा।
 
विज्ञापन

विचित्र सिंह ने बताया कि सामुदायिक शौचालय बनाया गया तो काफी खुशी हुई थी। लेकिन, इसका लाभ नहीं मिल रहा है। दो साल से ये बंद पड़ा है। महिलाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

ओमवती देवी ने बताया कि शौचालय में पानी वाला पाइप टूटा है, इसकी वजह से पानी भी नहीं जाता। दो साल से ताला लगा है। कोई भी देखरेख करने वाला नहीं है और न सफाई होती है। सब कागजों में चल रहा है।
 

एडीओ पंचायत दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के बंद रहने का मामला अति गंभीर है। बंद रहने की क्या वजह है, इसकी जांच कराई जाएगी और चालू कराया जाएगा ताकि लोगों को लाभ मिल सके। मुझे एक माह पहले ही ब्लॉक का चार्ज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed