फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Today is the last day of self-enumeration, 30470 people uploaded their information.

Etah News: स्वगणना का आज आखिरी दिन, 30470 ने अपलोड की जानकारी

Wed, 20 May 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 20 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of self-enumeration, 30470 people uploaded their information.
एटा। जनगणना 2027 के तहत जिले में स्व-गणना प्रक्रिया का आखिरी दिन है। अब तक 30470 लोगों ने स्वगणना की है। 15 दिन तक चली स्व-गणना में लोगों ने घर बैठे मोबाइल से अपना डाटा अपलोड किया। प्रशासन ने समस्त विभागों को इसमें सहभागिता कराई। शुक्रवार से प्रघ्क घर-घर जाकर जनगणना करेगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई यह ऑनलाइन स्वगणना में 33 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई। घर के मुखिया की ओर से यह जानकारी अपलोड की गई है। मोबाइल नंबर के ओटीपी सत्यापन के बाद निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण कर आसानी से अपने परिवार का विवरण भरा। फॉर्म हिंदी व अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें आवास और परिवार से जुड़े करीब 33 बिंदुओं की जानकारी देनी होती है। फॉर्म सबमिट करते ही नागरिकों को एक एसई आईडी प्राप्त होती है, जिसे जनगणना अधिकारी के सत्यापन के समय दिखाना आवश्यक होगा। स्वगणना का आज आखिर दिन है। प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन







यह भी जानें-
33 बिंदुओं की जानकारी मांगी गई है स्वगणना में

02 मास्टर ट्रेनरों ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षको को दिया प्रशिक्षण
62 फील्ड ट्रेनर को भी प्रशिक्षित किया गया
4093 कुल कार्मिक लगाए गए हैं जनगणना में



तहसील, लगाए गए कार्मिक
सदर, 1767
अलीगंज, 953
जलेसर, 645
नगर पालिका अलीगंज, 68
नगर पालिका एटा, 317
नगर पालिका जलेसर, 96
नगर पालिका मारहरा, 64
नगर पंचायत राजा का रामपुर, 28
नगर पंचायत जैथरा, 29
नगर पंचायत सकीट, 24
नगर पंचायत निधौली कलां, 24
नगर पंचायत मिरहची, 48
नगर पंचायत अवागढ़, 30
कुल कार्मिक- 4093
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed