फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Time for purchase of millet extended till January 15

Etah News: बाजरा खरीद का 15 जनवरी तक बढ़ा समय

Sat, 06 Jan 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Time for purchase of millet extended till January 15
एटा। श्रीअन्न को बढ़ावा देने के तहत शासन मोटे अनाज की सरकारी खरीद कर रहा है। इस बार शासन से बाजरा की खरीद की गई। जिले को 25 हजार एमटी (मीट्रिक टन) का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद पूरी हो गई है। अब शासन से इसका समय और बढ़ा दिया गया है। अब बाजरा की खरीद 15 जनवरी तक की जाएगी।
विज्ञापन


बाजरा की खरीद के लिए 12 क्रय केंद्र बनाए गए। शासन से 25000 एमटी खरीद का लक्ष्य पहली अक्तूबर से 31 दिसंबर तक तय समय में पूरा हो गया। अब शासन से इसका समय और बढ़ा दिया गया है। उसमें लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया बाजरा की खरीद को जो शासन से लक्ष्य मिला था। वह पूरा हो गया है। शासन से 15 जनवरी तक खरीद और करने के निर्देश मिले हैं। जिले में क्रय केंद्रों पर 15 जनवरी तक बाजरा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed