{"_id":"612645148ebc3e79b36f9cc8","slug":"throated-the-woman-on-the-road-etah-news-agr504973632","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का गला रेत कर सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का गला रेत कर सड़क पर फेंका
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र में गला रेत कर एक महिला को सड़क किनारे फेंक दिया गया। महिला बदायूं जिले की रहने वाली है। जिला अस्पताल में होश में आने पर उसने बताया कि पति और मासूम बेटी के साथ कार से बालाजी दर्शन करने जा रही थी। बाइक पर आए दो युवकों ने हमला कर दिया, लेकिन मासूम बेटी को लेकर पति के चले जाने से संशय बना हुआ है।
जिला बदायूं थाना व कस्बा बिल्सी निवासी मीरा देवी (30) पत्नी रवि कुमार गुप्ता बुधवार सुबह करीब पांच बजे घायल अवस्था में इसौली चौराहा से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिली। गश्त कर रही पुलिस ने उसकी सांसें चलती देखीं तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद महिला को होश आ गया। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ निजी कार से बालाजी दर्शन करने के लिए जा रहे थी। साथ में पांच वर्षीय बेटी भी थी।
बेटी को लघुशंका लगी तो कार को रोका। तभी बाइक पर दो लोग आए और कार से खींचकर मेरी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। महिला का कहना कि पति पर तमंचा तान दिया, तब मैंने पति को भाग जाने को कहा। इसके बाद बेहोश हो गई। अब तक पति के सामने नहीं आने के सवाल पर महिला ने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि पति आए क्यों नहीं। उसने अप्रिय घटना होने की आशंका भी जताई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर पति से पुलिस की बात हुई तो वह खुद को बाला जी के दर्शन करने की बात कह रहा है। पुलिस को जल्द आने का भरोसा भी दिया, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचा। इसे लेकर पुलिस पति की संदिग्ध भूमिका मान रही है। सामने यह भी आया है कि महिला ने रवि के साथ दूसरी शादी की है।