फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three youths killed, one injured in road accidents

सड़क हादसों से तीन युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 12 Dec 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three youths killed, one injured in road accidents
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को देर रात हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। पुलिस ने तीनों के शव का पंचनामा कराया है। वहीं घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव बिछपुरी निवासी 22 वर्षीय प्रेमवीर बाइक से अपने भाई को छोड़ने नगरिया मोड़ पर बस से दिल्ली जाने के लिए छोड़ने गया। भाई को छोड़ने के बाद वह वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान धौलेश्वर के पास एक कार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रेमवीर की मौत हो गई। वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा रोड पर एक फार्म हाउस में रिजोर थाना क्षेत्र के गांव नगला धरा फफौतू निवासी 22 वर्षीय रमाकांत व 27 वर्षीय छछैना निवासी विनय विवाह समारोह में आए थे। देर रात दावत खाकर दोनों घर जाने के लिए फार्म हाउस से बाहर निकले। इस दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। वहां मौजूद लोग दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने रमाकांत को मृत बता दिया। कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव पहरा निवासी 21 वर्षीय अजीत कुमार किसी कार्य से शनिवार को नयागांव गया था। जहां देर शाम थाने के पास ही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पिता आदेश पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घायल
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत पीएवी बटालियन के पास रविवार दोपहर निधौलीकलां थाना क्षेत्र के बाकलपुर निवासी रिंकल, नगर कोतवाली क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी निवासी अपनी बहन ब्रजेश व उसके बेटे वीकेश के साथ बाइक से मिरहची से गंगानगर कॉलोनी आ रहा था। पीएसी बटालियन के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जहां तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से रिंकल को गंभीर स्थिति मेें आगरा रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed