{"_id":"61000b1e8ebc3e58553b7ffa","slug":"three-youths-died-due-to-electrocution-etah-news-agr5014091173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का करंट लगने से तीन युवकों की गईं जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का करंट लगने से तीन युवकों की गईं जानें
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। दो युवकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया गया। जबकि जलेसर क्षेत्र मेें मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत का शिकार हुए युवक के परिजनों ने चौकी पहुंचकर आक्रोश जताया और हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
तहसील जलेसर थाना सकरौली क्षेत्र के गांव हंसपुर निवासी निरंकारी (24) पुत्र जगजीत सिंह की मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे मौत हो गई। परिजन युवक को लेकर एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीण जरानी पुलिस चौकी पहुंच गए और यहां पर विद्युत निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है गांव में हाईटेंशन लाइन घरों के सामने से गुजर रही है, इसके चलते पूर्व में भी मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। परिजनों के कहने पर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
वहीं थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव ससौता दोषपुर निवासी विकास कुमार (19) पुत्र सुरेंद्र सिंह की मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे घर के बाहर जमीन में करंट आने की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। परिजन फिर भी सीएचसी अलीगंज ले गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टेंड के सामने रहने वाले अनिल कुमार के 15 वर्षीय पुत्र हनी को घर में फ्रिज खोलते समय करंट लग गया। जब तक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव छछैना में मजदूरी करने गए युवक अभिषेक (20) निवासी शिवमपुरी थाना कोतवाली नगर की निर्माणाधीन मकान के ऊपर से जा रही लाइन से करंट लग गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया। जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव भगनेर निवासी पुष्पेंद्र करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इसको जिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया है।