फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three-tier Panchayat elections: - Most objections were recorded by the princes

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सबसे अधिक आपत्तियां प्रधानों ने कराईं दर्ज

Sun, 14 Mar 2021 06:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Three-tier Panchayat elections: - Most objections were recorded by the princes
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची लागू होने के बाद आपत्तियां मांगी गई थीं, जिसमें 428 आपत्तियां दर्ज की गई। दर्ज आपत्तियों में सबसे अधिक प्रधानों की रही। वहीं कुछ ग्राम पंचायत में आरक्षण को लेकर खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने चक्रानुसार सभी वर्ग के लोगों को चुनाव लड़ने का मौका दिया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय चुनाव में ग्रामीणों का कहना है कि आरक्षण लागू होने के बाद ऐसे ग्राम प्रधान को बहुत बड़ा झटका लगा है जो हर बार अपनी दावेदारी करते थे, लेकिन इस बार अन्य वर्ग के लोगों को चुनाव लड़ने का मौका मिला है। आरक्षण लागू होने के बाद चार मार्च से आपत्तियां मांगी गई थी, जिसमें कुल 428 आपत्तियां दर्ज की गई। वहीं 428 आपत्तियों में से 403 आपत्तियां ग्राम प्रधान पद पर दर्ज की गई। शेष आपत्तियां क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की प्राप्त की गईं। वहीं ग्राम प्रधान के आरक्षण को बदलवाने के सभी हथकंडे धरे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed