फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three shot, injured in separate incidents

अलग-अलग घटनाओं में तीन को मारी गोली, घायल

Mon, 09 Aug 2021 06:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Three shot, injured in separate incidents
एटा। अलग-अलग वारदातों में तीन लोगों को गोली मारकर घायल किया गया है। घटनाओं के मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। हालांकि पुलिस तीनों ही मामलों को संदिग्ध मान रही है। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव खिरिया बनार निवासी छोटे लाल (50) आरोप है कि शनिवार रात करीब आठ बजे गांव के ही मेघसिंह सहित तीन लोगों ने उसे गोली मार दी। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव नगला मदिया निवासी वीकेश उर्फ विकास (35) पुत्र चंद्रभान के पैर में गोली मारी गई है। विकास के पिता ने अपने ही सगे भाई अजब सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला कर पुत्र को घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना राजा का रामपुर में राम सिंह पुत्र अनोखे लाल निवासी मोहम्मदपुर बझेरा थाना अलीगंज ने मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि सात जुलाई की देर शाम कस्बा राजा का रामपुर से बीज खरीदने गया था। तभी गांव के ही सतीश सहित पांच लोगों ने मारपीट की और हत्या करने के इरादे से गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed