फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three seals including Janta Clinic in Jaithra, notice issued

Etah News: जैथरा में जनता क्लीनिक समेत तीन सील, नोटिस

Thu, 04 Sep 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three seals including Janta Clinic in Jaithra, notice issued
एटा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जैथरा कस्बे में बड़ी कार्रवाई की गई। बुधवार को गलत उपचार के कारण जनता क्लीनिक पर एक युवक की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने इस क्लीनिक को सील कर स्पष्टीकरण थमाया है। साथ ही दो अन्य क्लीनिक सील किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन ने बृहस्पतिवार को बताया कि जैथरा कस्बा में बुधवार को जनता क्लीनिक पर चिकित्सक सूरज चौहान के गलत उपचार के कारण 35 वर्षीय विनय निवासी नगला चेतराम की मौत हो गई थी। शिकायत के आधार पर जनता क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं क्लीनिक के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। वहीं दूसरी ओर कस्बा में एएमईएस अस्पताल पर पहुंची। यहां पर चिकित्सक अस्पताल बंद करके फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के बाहर नोटिस चस्पा किया। जसरथपुर में डॉ. बंगाली का क्लीनिक अपंजीकृत मिला जिसे सील कर दिया गया। साथ ही नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed