फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three samples were taken from Alipur filling station.

Etah News: अलीपुर फिलिंग स्टेशन से तीन नमूने लिए

Wed, 24 Dec 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three samples were taken from Alipur filling station.
अलीगंज। क्षेत्र के गांव अलीपुर फिलिंग स्टेशन पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की। तीन सैंपल लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला अलीगढ़ भेजे गए। जिला पूर्ति निरीक्षक धारणा चौहान एवं हरीश राज रंजन और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बुधवार को यह कार्रवाई की। डीएसओ कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अलीपुर फिलिंग स्टेशन की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन


इसकी जांच को बुधवार को टीम भेजी गई। छापेमारी में पेट्रोलियम उत्पाद की किसी प्रकार की बिक्री होते हुए नहीं पाई गई। कार्रवाई के समय वहां मौजूद अंजुमन हसन ने अधिकारियों को बताया कि यह बायो डीजल पंप का लाइसेंस उनके पुत्र सोहेल फैजल के नाम पर है जिसकी सक्षम अधिकारी से एनओसी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया पूर्व में भी कार्रवाई करते हुए उनकी पंप को सीज किया गया था जिसे न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-17 ने 29 अगस्त 2025 को आदेश पारित कर उनके पक्ष में मुक्त कर दिया था। छापामार टीम ने संदेह के आधार पर नोजिल से कथित पेट्रोलियम उत्पाद के तीन सैंपल लेकर विधिवत सील-मुहर कर परीक्षण के लिए संयुक्त निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अलीगढ़ भेजा है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed