फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three private and five government houses demolished

तीन निजी और पांच सरकारी आवास ध्वस्त

Fri, 13 May 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three private and five government houses demolished
जलेसर के मोहल्ला किला में आवास ध्वस्त होने के बाद अपना सामान तलाश करते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
जलेसर(एटा)। शहर में दूसरे दिन शुक्रवार को भी बुलडोजर चला। इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए तीन निजी मकानों को ध्वस्त किया गया। वहीं अनधिकृत लोगों के कब्जे वाले पांच जर्जर सरकारी आवास भी ढहाए गए। मोहल्ला किला स्थित पुरानी तहसील के पीछे राजस्व विभाग के खंडहर हो चुके आवासों में 27 साल से अवैध तरीके से कब्जा कर कुछ लोग रह रहे थे। जिस पर पालिका और राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार को बुलडोजर लेकर पहुंची। यहां रहने वाले लोगों को चेतावनी देकर हटाया और जर्जर आवासों को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा यहीं सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से तीन लोगों ने मकान बना लिए थे। इनके पास जमीन का कोई बैनामा आदि दस्तावेज नहीं था। इन तीनों मकानों को भी बुलडोजर से गिराकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले माह कराई गई पैमाइश में इन सभी मकान स्वामियों को पालिका द्वारा नोटिस दे दिया गया था। जिसके बाद कब्जा न हटाए जाने पर जेसीबी मशीन से राजस्व विभाग के आवासों को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन

अन्य लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी
एक ओर जहां पालिका ने इन निजी व सरकारी आवासों का ध्वस्तीकरण कराया तो वहीं दूसरी ओर अन्य लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी भी दी। अप्रैल माह में कराई गई पैमाइश के दौरान यहां करीब 40 लोगों के मकान सरकारी जमीन पर बने हुए मिले थे। इन सभी को उसी समय नोटिस भी जारी कर दिए। हालांकि बाद में इन लोगों ने एसडीएम से गुहार लगाई। नगर पालिका में नक्शा स्वीकृति की फीस भी जमा की। अब शुक्रवार को जारी की गई चेतावनी को लेकर उन लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed