{"_id":"604ba65b8ebc3ee61d7cead6","slug":"three-nursing-homes-sealed-after-not-getting-a-doctor-etah-news-agr4842799134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक नहीं मिलने पर तीन नर्सिंग होम किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक नहीं मिलने पर तीन नर्सिंग होम किए सील
विज्ञापन
नर्सिंग होम को सीज कराते एसडीएम सदर अबुल कलाम व डिप्टी सीएमओ डॉ. अभिनव दुवे ।
- फोटो : ETAH
एटा। डिप्टी सीएमओ और एसडीएम सदर की ओर से शुक्रवार को तीन नर्सिंग होम पर छापामार कार्रवाई की गई। तीनों पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिले, जबकि मरीजों का इलाज किया जा रहा था। तीनों को सील कर दिया गया। इससे शहर के अन्य नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम सदर डॉ. अबुल कलाम और डिप्टी सीएमओ डॉ. अभिनव दुबे कासगंज रोड स्थित नर्सिंग होमों की पड़ताल करने शुक्रवार की दोपहर जा पहुंचे और जांच-पड़ताल की गई। डिप्टी सीएमओ ने बताया मां लक्ष्मी देवी नर्सिंग होम पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला, जबकि नर्सिंग होम पर एक मरीज था। मौजूद स्टाफ से पंजीकरण सहित अन्य प्रपत्र दिखाने को कहा गया तो पंजीकरण के लिए सीएमओ ऑफिस में आवेदन करने की बात कही। चिकित्सक न मिलने से उसे सील कर दिया गया। इसके बाद मां शकुंतला देवी चैरिटेबिल हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम में ओटी सहित पूरा सेटअप मिला, लेकिन कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था।
नर्सिंग होम पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि चिकित्सक चार मार्च से नहीं आए हैं, इसके चलते कोई मरीज नहीं है, लेकिन नर्सिंग होम पंजीकृत है। डिप्टी सीएमओ ने चिकित्सक न मिलने पर उसे भी सील कर दिया। इसके बाद नटराज हॉस्पिटल पहुंचे। यहां ऑपरेशन किए हुए दो मरीज व दो अन्य मरीज मौजूद मिले, लेकिन यहां भी कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया कि चिकित्सक गंभीर मरीज को लेकर आगरा गए हैं। डिप्टी सीएमओ ने नर्सिंग होम पर भर्ती कृष्णा देवी को एंबुलेंस से महिला अस्पताल व राजेश्वरी, दिलशाद, कमलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे हॉस्पिटलों में अनियमितताएं होने के चलते सील कर दिया गया।