फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three men died due to roadways bus collision in etah

एटा में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

Mon, 27 Sep 2021 02:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 02:18 PM IST
सार

एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र में अलीगंज मार्ग पर गांव ललहट के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस ने एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
three men died due to roadways bus collision in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ललहट के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रोडवेज बस की टक्कर से फर्रुखाबाद निवासी पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर गांव रूपधनी जा रहे थे।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त फर्रुखाबाद के थाना कंपिल क्षेत्र के गांव भैंसरी निवासी बादशाह (55), उनका पुत्र ओम बिहारी (30) और संत जगदीश चंद्र (65) निवासी जियोना थाना कायमगंज के रूप में हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया।   
विज्ञापन


मृतक बादशाह के पुत्र घनश्याम ने बताया कि बहन मीना देवी की ससुराल जैथरा थाना क्षेत्र के गांव रूपधनी में है। वह लंबे समय से बीमार है। जिससे मिलने के लिए पिता और भाई ओम बिहारी सोमवार सुबह घर से निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटा डिपो की बस ने मारी टक्कर
संत जगदीश चंद्र को भी साथ ले लिया था। गांव ललहट के पास हादसा हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हादसा काफी भीषण था। एटा डिपो की बस ने तीनों बाइक सवार को टक्कर मार दी। 

हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जगदीश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed