{"_id":"61e1b270567d3720cb738571","slug":"three-laborers-scorched-after-being-hit-by-ht-line-etah-news-agr5211882151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आकर तीन मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आकर तीन मजदूर झुलसे
विज्ञापन
जलेसर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन मजदूर झुलस गए। एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। हादसा माधव नगर में मकान का लिंटर डालते समय हुआ। जिसके बाद निर्माणाधीन भवन स्वामी भाग गया। कोतवाली क्षेत्र के माधव नगर निवासी चरन सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार को लिंटर डाला जा रहा था। मकान के पास से ही हाईटेंशन विद्युत लाइन निकली हुई है।
सुबह 11 बजे इसमें अचानक करंट आया और इसकी चपेट में आकर अली हुसैन, इरफान तथा शेर मोहम्मद निवासीगण हसनगढ़ थाना जलेसर झुलस गए। तीन मजदूरों के एक साथ करंट लगते ही चीखपुकार मच गई। लोगों ने बिजलीघर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। ठेकेदार वकील खान निवासी हसनगढ़ ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि कार्य करने के लिए बिजली के शटडाउन की शर्त तय की थी।
मकान मालिक ने बताया कि शटडाउन ले लिया है। इसके बावजूद करंट आने से हादसा हो गया। मकान मालिक से इलाज के लिए कहा लेकिन वह धमकी देकर भाग गया। गंभीर रूप से जख्मी अली हुसैन को सीएचसी से आगरा के लिए रेफर किया गया है। जबकि अन्य दोनों मजदूरों का उपचार किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विद्युतकर्मियों ने मांगे थे रुपये
घटना के चश्मदीद शाहरुख खां निवासी हसनगढ़ ने बताया कि बिजलीघर पर विद्युत कर्मियों द्वारा शटडाउन के लिए दो हजार रुपये मांगे थे। जब मकान मालिक ने रुपये नहीं भेजे तो विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई।