फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three killed in road accident

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Sun, 22 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 22 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
 Three killed in road accident
गांव चांदपुर के पास रविवार सुबह फर्रूखाबाद डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से बाइक सवार कमल सिंह (50) पत्नी जमुना देवी (48), भतीजा मुनेश (24) की मौके ही पर मौत हो गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिवार के तीन सदस्यों की हादसे में मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। रोडवेज बस को बागवाला पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो चुका है।  
विज्ञापन

कासगंज थाना सोरों के गांव महमूदपुर निवासी कलम सिंह की थाना बागवाला के गांव अचलपुर में ससुराल थी। कुछ दिन पहले साले के लड़के सिंटू की साइकिल चलाते समय पैर में चोट लग गई थी। उसी बच्चे को देखने शनिवार शाम कलम सिंह,अपनी पत्नी जमुना देवी और भतीजे मुनेश के साथ ससुराल आया था। रविवार सुबह तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब सवा नौ बजे गांव चांदपुर स्थित एक स्कूल के पास पहुंचते ही एटा की तरफ से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की तेज रफ्तार से आ रही बस ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे मे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एकत्रित हुए ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सूचना दी। दुर्घटना के कुछ देर बाद ही रोडवेज को बागवाला पुलिस ने पकड़ लिया, चालक भाग निकला। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।  बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed