फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three inter-district vehicle thieves arrested, 11 bikes recovered

अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 11 बाइकें बरामद

Fri, 24 Jun 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three inter-district vehicle thieves arrested, 11 bikes recovered
एटा। ओटोलिफ्टर गैंग के अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर पकड़े गए हैं। जिनके पास से चोरी की 11 बाइकें तथा भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद हुए हैं। बृहस्पतिवार की शाम को अलीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। कैल्ठा चौराहा पर दो मोटर साइकिल सवार मैनपुरी जनपद के दलपतपुर गांव के रहने वाले गौरव उर्फ शीटू उर्फ बीटू उर्फ आशीष यादव और अलीगंज के विजैदपुर निवासी शिवम उर्फ शिवना से शक के आधार पर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनका एक गिरोह है।
विज्ञापन

वाहन चोरी सहित लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अपने शौक पूरे करने के लिए इस तरह की वारदातें करते हैं। बाइक को चोरी करने के बाद दूसरे जिले में जाकर बेच देते हैं। उनके बताए गए स्थान पुराहार बबूल के जंगल से रतनपुर निवासी अवनीश को शुक्रवार को चोरी की 9 बाइक सहित गिरफ्तार किया। वहीं रतनपुर निवासी चंदन सहित एक दूसरा आरोपी भाग गया। बाइकों के अलावा रिम सहित टायर, पांच साइलेंसर, दो टंकी, दो सॉकर, 1 शीट, 1 स्टेयरिंग, 2 इंजन, 4 रिंच, 6 पाने, 2 आरी ब्लेड बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed