फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three including schoolgirl died in road accidents

सड़क हादसों में स्कूल की छात्रा सहित तीन की मौत

Mon, 13 Dec 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Three including schoolgirl died in road accidents
मृतका रितिका फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुघर्टनाओं में एक स्कूल की छात्रा सहित तीन की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दो को रेफर किया गया है। छात्रा बाइक पर थी, राम दरबार मंदिर के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे रोड निवासी गंगा वार्ष्णेय की करीब 12 वर्षीय पुत्री रितिका शहर के एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। जिसके एग्जाम चल रहे थे, सोमवार को आखिरी एग्जाम देने के बाद घर वापस आ रहीं थीं।
विज्ञापन

गंगा वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतिष्ठान का एक कर्मचारी बाइक से रितिका को लेने गया था। जीटी रोड पर राम दरबार मंदिर के पास किसी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रितिका बाइक से सड़क पर गिरी, जिसे दूसरी ओर आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बागवाला थाना क्षेत्र में गांव नगला रंजीत के पास एक बेकाबू ट्रक ने रविवार शाम दो बाइकों को टक्कर मार दी। कासगंज जनपद के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बछुइया निवासी राजवीर और उनकी पत्नी रामश्री एक बाइक से जा रहे थे। हादसे में रामश्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि राजवीर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बाइक से जा रहे बागवाला थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी सचिन व वीरेंद्र घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नारायण नगर निवासी 55 वर्षीय लौंगश्री कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कसैटी में रविवार शाम बेटी के यहां गईं थीं। सोमवार सुबह वह पैदल घर वापस आ रही थीं। एक कार ने कासगंज रोड पर हिंदुस्तान लीवर के पास टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed