फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three including a teenager died of fever

किशोरी सहित तीन की बुखार से मौत

Mon, 11 Oct 2021 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Three including a teenager died of fever
एटा/अवागढ़/जलेसर। बुखार से जिले में प्रतिदिन मौतें हो रही हैं। 24 घंटे के अंतराल में जलेसर तहसील क्षेत्र में एक किशोरी सहित तीन की मौत बुखार से हो गई। क्षेत्र के तीन गांवों में बुखार से हालात खराब हैं। गांव बेरनी निवासी 26 वर्षीय नरेश पुत्र रामजीलाल को चार दिन से बुखार आ रहा था। हालत खराब होने पर परिजन आगरा ले गए, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव टिमरुआ निवासी 55 वर्षीय भीकमपाल को भी चार दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई। वहीं अवागढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव बरा भड़ौला में 15 वर्षीय मधु पुत्री सुरेश चंद्र को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन आगरा ले गए, वहां इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। क्षेत्र के गांव टिमरुआ, बेरनी और कोसमा के हालात ज्यादा खराब हैं। तीनों गांव में 200 से अधिक बुखार के पीड़ित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सीएचसी अधीक्षक से हुई कहासुनी
बेरनी के लोगों ने जलेसर सीएचसी अधीक्षक को गांव में स्वास्थ्य टीम भेजने की बात कही। किसी बात को लेकर ग्रामीणों व सीएचसी अधीक्षक में फोन पर ही कहासुनी हो गई। सूचना पर मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह गांव में स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे। बताया कि 99 लोगों की मलेरिया व 12 की डेंगू की जांच की गई। उन्होंने बताया कि गांव में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसके पेट में पानी भरने की समस्या थी, लिवर भी बड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में छह भर्ती, एक रेफर
सोमवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अलीगंज निवासी दानिश को बुखार के चलते भर्ती किया गया। जबकि पांच अन्य बुखार के पीड़ित मैटरनिटी विंग में भर्ती हुए। वहीं शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी हाशिम की स्थिति में कोई सुधार न होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed