{"_id":"61e80c09ef75d9484f7939fa","slug":"three-fourth-claimants-of-the-legislature-could-not-even-save-the-bail-etah-news-agr521691227","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत भी न बचा सके विधायकी के तीन चौथाई दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत भी न बचा सके विधायकी के तीन चौथाई दावेदार
विज्ञापन
एटा। विधानसभा तक पहुंचने के जोश और जुनून में चुनावी रण में ताल ठोंक दी, लेकिन विधायकी के तीन चौथाई दावेदार अपनी जमानत बचाने लायक वोट नहीं पा सके। 2017 के विस चुनाव में चारों सीटों पर लड़े 46 प्रत्याशियों से चार विजेताओं के अलावा आठ की ही जमानत बची थी, अन्य सभी की जब्त हो गई।
2017 के चुनाव में सबसे अधिक प्रत्याशियों की भीड़ सदर विधानसभा सीट पर थी। यहां 23 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किए थे। हालांकि जांच के दौरान छह के नामांकन पत्र खारिज हो गए। जबकि चार लोगों ने नाम वापस ले लिए। इस तरह 13 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला हुआ।
इनमें मुख्य मुकाबला भाजपा के विपिन वर्मा डेविड और सपा के जुगेंद्र सिंह का रहा और भाजपा ने जीत दर्ज की। इनके अलावा केवल बसपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान ही जमानत बचा सके थे। जबकि 10 प्रत्याशियों की जमानत नहीं बची थी। इसके बाद अलीगंज विधानसभा सीट पर 14 लोगों ने चुनाव लड़ा और 11 की जमानत जब्त हुई थी। मारहरा में 7 और जलेसर में 6 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके थे।
विज्ञापन
यह थी विधानसभा वार स्थिति
विस नामांकन निरस्त वापस प्रत्याशी जमानत निरस्त
अलीगंज 21 6 1 14 11
एटा 23 6 4 13 10
मारहरा 10 0 0 10 7
जलेसर 9 0 0 9 6