फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three dead bodies found in Etah in two days Police started investigation with help of field unit and dog squad

UP News: यहां दो दिन में मिलीं तीन लाशें, पुलिस भी परेशान; फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुटी

Mon, 26 Aug 2024 07:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 07:31 PM IST
सार

एटा जिले में दो दिन में तीन अज्ञात लाशें मिली हैं। इससे पुलिस भी परेशान हो उठी। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस जांच कर रही है। इनकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
Three dead bodies found in Etah in two days Police started investigation with help of field unit and dog squad
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की सुबह नगला मितन के पास बंबा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सिर में चोट होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले रविवार को दो अज्ञात शव मिले थे। इनकी दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के नगला मितन के पास की है। यहां बंबा में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव सोमवार को मिला है। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि शव आधा पानी के अंदर और आधा बाहर था। सिर पर चोट का निशान है। हत्या की आशंका भी है। पास में भगवा रंग का गमछा और झंडूबाम की शीशी मिली है। 

विज्ञापन

युवक के शव की मौके पर ही शिनाख्त कराने के प्रयास किया गया। पहचान न हो पाने पर शव को पोस्टमार्टम गृह की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं होती है तो पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
विज्ञापन

वहीं, जलेसर थाना क्षेत्र के नूंहखास के पास नहर में मिले महिला के शव और पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास मिले पुरुष के शव की सोमवार को भी पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा पिछले सप्ताह एक कटा हुआ अज्ञात हाथ भी मिला था। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद हाथ का अंतिम संस्कार करा दिया। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed