{"_id":"ad612fcfd60dc496c536579219021a69","slug":"three-complaints-settled-in-tehsil-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में तीन शिकायतों का निस्तारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में तीन शिकायतों का निस्तारण
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जनपद की तीनाें तहसीलाें में तहसील दिवस का आयोजित किए गए। डीएम निधि केसरवानी ने एटा सदर तहसील में जनता की शिकायतें सुनते हुए अफसरों और कर्मचारियों को समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर डीएम ने कानूनगो को भूमि पैमाइश में लापरवाही बरतने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए पैमाइश से जुड़ी शिकायतों की सूची तहसीलदार से तलब की। तहसील दिवस में मंगलवार को तीनों तहसील में आई कुल 35 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम निधि केसरवानी ने तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों की आनलाइन फीडिंग जरुर करें। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की मॉनीटरिंग हो रही है। डीएम ने लंबित पड़े प्रार्थनापत्रों की स्थिति को चैक कर उनके निस्तारण को कहा। महावीर सिंह निवासी गढ़िया की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कानून गो को भूमि पैमाइश में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। डीएम ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि जिन केस में धारा 41 के तहत आदेश हो चुके हैं उनकी सूची उपलब्ध करा कर उनकी पैमाइश कर निस्तारित करें। डीएम ने कहा कि सात दिन में संबंधित काननूगो ने पैमाईश नहीं की तो वेतन रोकने के अलावा विभागीय कार्रवाई होगी। तहसील दिवस में एसएसपी एसके सिंह, सीडीओ साहब सिंह, डीडीओ राधेश्याम, पीडी केके वैश्य, बीएसएए, डीआईओएस, सीएमओ, डीपीआरओ सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।