{"_id":"629b9f50b2211c18b460719f","slug":"three-caught-for-illegal-sale-of-biodiesel-pump-seized-etah-news-agr535748660","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोडीजल की अवैध बिक्री करते हुए तीन पकड़े, पंप सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोडीजल की अवैध बिक्री करते हुए तीन पकड़े, पंप सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में कई विक्रेता अवैध रूप से बायोडीजल की बिक्री कर रहे हैं। इसको लेकर जिलापूर्ति विभाग सतर्क हो गया है। जलेसर और अलीगंज में निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से संचालित तीन पंप मिले। इन्हें सीज कर दिया गया है।
जिलापूर्ति विभाग की ओर से बायोडीजल की अवैध बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिले में कुछ लोगों द्वारा लाइसेंस न होने के बाद भी बायोडीजल की बिक्री होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसको लेकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की और तीन पंप को सीज कर दिया।
विकास खंड जलेसर के गांव मोहनपुर में एक पंप और अलीगंज में नदराला और नया गांव में अवैध रुप से बायोडीजल बिक्री होते पाया गया। नदराला पंप विक्रेता पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मोहनपुर और नया गांव के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक तीन जगह अवैध रूप से बायोडीजल की बिक्री होते पकड़ा गया है जिन्हें सीज कर दिया गया है। बिना लाइसेंस के कोई भी अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ बिक्री करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।