{"_id":"68a5bc04f217a1386c022604","slug":"three-cattle-thieves-with-iphones-arrested-two-fled-etah-news-c-163-1-eta1003-137849-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आईफोन वाले तीन पशु चोर गिरफ्तार, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आईफोन वाले तीन पशु चोर गिरफ्तार, दो भागे
Wed, 20 Aug 2025 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 20 Aug 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। पुलिस ने मंगलवार की रात को आगरा रोड के अरबगढ़ मोड़ से तीन पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दो चोर रात के अंधेरे में भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गए चोरों से आईफोन समेत लोडर वाहन, तमंचे, चाकू बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए चोरी के आरोपी सचिन उर्फ डॉन, बृजेश, अंकित आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनके दो साथी पप्पू और कप्तान भाग जाने में सफल रहे। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग आगरा रोड से अरबगढ़ जाने वाले मोड़ पर चोरी की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बृजेश अपने फरार साथियों पप्पू और कप्तान के साथ मिलकर 1 अगस्त को सराय राजनगर से दो भैंस और 11 अगस्त को गांव भूड़गड्डा से दो भैंस चोरी करने में शामिल था।