फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three boys sink into Ganga

गंगा में डूबे तीन युवक

Fri, 17 Jul 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 17 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three boys sink into Ganga
कछला गंगा घाट पर शुक्रवार की सायं गंगा स्नान करते समय तीन युवक डूब गए। डूबते युवकों की चीख पुकार सुनकर गोताखोरों ने दो सगे भाईयों को बचा लिया, जबकि तीसरे युवक की तलाश जारी है। घटना की सूचना पर घाट पर परिवारीजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। लापता युवक को ढूंढने के प्रयास देर सायं तक जारी था।
विज्ञापन

गंगा में इस समय जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा नहाते समय युवकों को गंगा की तलहटी का अंदाजा नहीं हो सका और वे पानी की गहराई में डूबते चले गए। गंगा में डूबने के हादसे का शिकार देव (17) एवं हर्ष (18) पुत्र किशनलाल नगला लौची, उझानी जनपद बंदायू एवं दीपक सक्सेना (17) पुत्र मुन्नालाल निवासी लोचन नगला हुए। बताया गया कि तीनों ही युवक सायं को गंगा स्नान को पहुंचे। तीनों ही युवक कछला के नजदीक सरौता गांव में रिश्तेदारी में आए थे। यहां से वापस लौटते समय तीनों युवकों ने गंगा स्नान करने की योजना बनाई। गंगा स्नान करते समय तीनों युवक हादसे का शिकार हो गए। सगे भाईयों देव और हर्ष को तो गंगा में डूबते समय गोताखोरों ने बचा लिया। गोताखोरों ने पेट में भरा पानी भी निकाल दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवक स्वस्थ्य हो गए। जबकि तीसरे युवक दीपक की तलाश जारी थी। समाचार लिखे जाने तक वह बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन

सूचना पाकर लोचन नगला से दीपक के परिवारीजन कछला पहुंच गए। परिवारीजनों के घाट पर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed