फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thousands of people will gather at the stadium today for International Yoga Day.

Etah News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज स्टेडियम में जुटेंगे हजारों लोग

Sun, 21 Jun 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people will gather at the stadium today for International Yoga Day.
नमामि गंगे के अंतर्गत काली नदी मोहरा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग की तैयारियां की गई पूरी। स्रोत स
एटा। आज जिलेभर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य जनपदीय कार्यक्रम पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम, अमापुर रोड स्थित काली नदी, जीटी रोड स्थित मानव कल्याण आश्रम में सुबह 6 बजे से होगा जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए करें योग रखी गई है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी योग दिवस के आयोजन किए जाएंगे। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं नमामि गंगे अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काली नदी स्थित मोहरा घाट पर विशेष योग कार्यक्रम होगा। जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ ने इस संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में नदी संरक्षण, जल बचाव और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन




तीन दिवसीय योग महोत्सव, निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन
एटा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि परिवार और अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन समिति के संयुक्त तत्वावधान में जीआईसी मैदान में तीन दिवसीय योग महोत्सव एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में हरिद्वार से आए योगाचार्य विपिन एवं आचार्य व्यास प्रतिभागियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। शिविर में नाड़ी परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर जांच के साथ-साथ दर्द संबंधी समस्याओं का उपचार किया जा रहा है। योग शिविर प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक व चिकित्सा शिविर सुबह 7 बजे से संचालित हो रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य व्यास ने की व संचालन कवि राजकुमार भरत ने किया। रामनिवास चौहान, डॉ. शिवनंदन, रामावतार आर्य, राहुल, सर्जन शीतल, प्रत्येंद्र कुमार, मदन सत्येंद्र, उर्मिला आर्या, विमल आर्या, प्रियंवदा, एकता आर्या, मंजू देवी, विनेश जैन, मौजूद रहे।

नमामि गंगे के अंतर्गत काली नदी मोहरा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग की तैयारियां की गई पूरी। स्रोत स

नमामि गंगे के अंतर्गत काली नदी मोहरा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग की तैयारियां की गई पूरी। स्रोत स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed