फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   thieves beheaded idol of Lord Buddha made of Ashtadhatu and stole it In Etah

भगवान बुद्ध की मूर्ति का सिर काट ले गए चोर: अष्टधातु से बनी थाईलैंड से मंगाई गई थी, अनुयायियों में आक्रोश

Sun, 26 Mar 2023 09:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 09:32 AM IST
सार

एटा में चोर अष्टधातु से बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति का सिर काटकर चोरी कर ले गए। यह 1977 में थाईलैंड से मंगाई गई थी। घचना के बाद से बौद्ध अनुयायियों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
thieves beheaded idol of Lord Buddha made of Ashtadhatu and stole it In Etah
भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति का सिर काटकर चोरी कर ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चोरों ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति का सिर काटकर पार कर दिया। जबकि नीचे का धड़ मंदिर में ही स्थापित है। बौद्ध बिहार की देखरेख करने वाले युवक ने थाने में तहरीर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

1977 में स्थापित किया गया था मंदिर

घटना जलेसर थाना क्षेत्र के अकबरपुर हवेली का है। यहां के रहने वाले रमेशचंद्र ने थाने में तहरीर दी। बताया कि अकबरपुर हवेली में भगवान बुद्ध का ज्ञानरत्न बौद्ध विहार बना हुआ है। इसमें भगवान बुद्ध की तीन फुट ऊंची अष्टधातु की मूर्ति स्थापित है, जो कि थाईलैंड से मंगाई गई थी। यह मंदिर 1977 में स्थापित किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई

बताया कि बीती रात कुछ चोर बौद्ध विहार में घुसे। वह भगवान बुद्ध की मूर्ति का सिर काट ले गए। इससे आमजन में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। जल्द की आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed