फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thermal project takes step towards better health services in the district

Etah News: जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ओर तापीय परियोजना ने बढ़ाया कदम

Fri, 12 Jan 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Thermal project takes step towards better health services in the district
एटा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में जवाहर तापीय परियोजना सामने आया है। उसके इस फैसले से जिले के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ओर एक कदम और आगे बढ़े हैं। परियोजना की ओर से स्वास्थ्य विभाग को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस दी गई है। वहीं, मलावन व निगोह हसनपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र का कायाकल्प भी परियोजना की ओर से कराया जाएगा। स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगीं।
विज्ञापन


जिले में अभी तक दो अत्याधुनिक एंबुलेंस थीं। इन एंबुलेंस में वेंटीलेटर आदि की सुविधा है। गंभीर मरीजों को ही इन एंबुलेंस से रेफर किया जाता है। ताकि उसको बाहर ले जाने में कोई दिक्कत न हो। अब जवाहर तापीय परियोजना ने स्वास्थ्य विभाग को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस दी है। इसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई गई है। एंबुलेंस में वेंटीलेटर सहित अन्य कई सुविधाएं है जो गंभीर मरीज को दूसरे जिलों में ले जाने में सहायक होंगी। इसके अलावा तापीय परियोजना द्वारा मलावन व निगोह हसनपुर स्वास्थ्य उपकेंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। दोनों उपकेंद्रों का परियोजना द्वारा सौंदर्यीकरण व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed