फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was heavy stone pelting between two groups on Railway Road, weapons were brandished

Etah News: रेलवे रोड पर दो गुटों में जमकर हुआ पथराव, असलहे लहराए

Sun, 07 Sep 2025 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Sep 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
There was heavy stone pelting between two groups on Railway Road, weapons were brandished
एटा। शहर में रेलवे रोड पर दो गुट शनिवार की शाम विवाद के बाद आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इस बीच तमंचे भी लहराए गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कोतवाली नगर पुलिस ने अर्पित राजपूत निवासी अवंतीबाई नगर सहित 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पथराव और तमंचे लहराए जाने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। सड़क पर दिनदहाड़े इन लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो सभी लोग भाग गए। घटना स्थल से पुलिस ने एक युवक की बाइक जब्त कर ली। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर इंद्रपुरी चौकी प्रभारी पारस त्यागी ने अर्पित राजपूत सहित 8 नामजद व 10 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लिखा है कि अभियुक्तगण गुट बनाकर सार्वजनिक स्थान पर एकत्रित हुए और असलहों से लैस होकर आपस में गाली-गलौज, झगड़ा, मारपीट की। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि उत्पात मचाने वाले कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है, अन्य की पहचान की जा रही है। इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed