फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was fight and firing between two parties over fishing

UP: मछली के लिए बहा खून...दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई राउंड फायरिंग; एक युवक को लगी गोली

Thu, 20 Feb 2025 06:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Feb 2025 06:28 PM IST
सार

मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई। एक युवक के हाथ में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए।
 

विज्ञापन
There was fight and firing between two parties over fishing
घायल युवक अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव पुराहार बुलाकीनगर में अमृत सरोवर तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। मारपीट और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गांव के बनी सिंह, बंटी, आदेश, कांशीराम गांव में स्थित अमृत सरोवर में मछली पकड़ने के लिए पानी निकाल रहे थे। इस बात का प्रधान पक्ष के पिंटू ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। जमकर मारपीट हुई। नौबत गोली तक आ गई। 
विज्ञापन


कई राउंड गोलियां दोनों ओर से चलाई गईं। विकास के हाथ में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान पति शरद कुमार उर्फ पिंटू ने सीएचसी पर बताया कि गांव के सरकारी तालाब से दूसरे पक्ष के लोग ट्राॅली से पानी निकाल रहे थे। मना करने पर ये लोग आक्रोशित हो गए और मारने-पीटने लगे। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से भतीजा घायल हो गया। 


थाना प्रभारी निर्दोष कुमार सेंगर ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। मछली पकड़ने को लेकर मारपीट तो हुई है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। तहरीर प्राप्त होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed