फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There is no radiologist, ultrasound machine gathering dust

नहीं है रेडियोलॉजिस्ट, धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन

Fri, 10 Dec 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
There is no radiologist, ultrasound machine gathering dust
रोजगार मेला में आवेदकों के चयन संबंधी कार्रवाई करते कंपनी प्रतिनिधि ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। महिला जिला अस्पताल में 2010 में अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाई गई थी। तबसे लेकर अब तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई। जिसके चलते मशीन एक कमरे में बंद धूल फांक रही है। गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान रहती हैं। जिला अस्पताल में उन्हें पुरुषों के साथ कतार में धक्के खाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए शासन ने 2010 में अल्ट्रासाउंड मशीन भेज स्थापित करा दी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक की तैनाती आज तक नहीं की। पूरे जिले में सरकारी अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जिला अस्पताल में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। गंभीर मरीज व गर्भवती महिलाओं को भी एक-एक सप्ताह तक का समय दिया जाता है। सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि निरंतर रेडियोलॉजिस्ट की तलाश की जा रही है। अब तक चिकित्सक नहीं मिलने के कारण मशीन रखी हुई है। मेडिकल कॉलेज होने के बाद उम्मीद बढ़ी है। अगर कोई चिकित्सक मिल जाता है तो मशीन को चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लाइसेंस का कराया गया नवीनीकरण
अल्ट्रासाउंड मशीन के लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया हाल ही में पूरी की गई है। मशीन संचालन न होने के चलते काफी समय से लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ था। सीएमएस ने बताया कि लाइसेंस का नवीनीनकरण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed