{"_id":"696679a11def22805d01f29c","slug":"there-are-four-candidates-for-the-chairman-position-and-three-for-the-general-secretary-position-etah-news-c-163-1-sagr1016-144828-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव के लिए तीन दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव के लिए तीन दावेदार
Tue, 13 Jan 2026 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार के सभागार में चुनाव अधिकारियों को नामांकन पत्र जमा करते अधिवक्ता। संवाद
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया दूसरे दिन मंगलवार को पूरी हुई। विभिन्न पदों पर 15 लोगों ने नामांकन किए। दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया में प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद के लिए चार और महासचिव पद के लिए तीन लोगों ने दावेदारी पेश की है।
बार के अध्यक्ष, सचिव सहित कुल 23 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन करने पहुंचना शुरू हुई। शाम तक रुक-रुककर नामांकन का सिलसिला चलता रहा। अध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश शर्मा और संतोष कुमार ने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों को जमा किए। महासचिव पद के लिए कोई नया नामांकन मंगलवार को नहीं आया। कुल मिलाकर इन 23 पदों पर दो दिन में 37 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी अवधेश शाक्य ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई है। प्राप्त नामांकन पत्रों पर 14 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी। शाम 5 बजे तक इनकी जांच कर निस्तारण किया जाएगा। 15 जनवरी को नाम वापसी के बाद 31 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
पद और उम्मीदवार एक नजर में
पद - नाम
अध्यक्ष - अशोक कुमार सिकरवार, अवधेश यादव, सत्यप्रकाश शर्मा, संतोष कुमार
महासचिव - अमित कुमार जौहरी, लोकेंद्र बाबू, राजीव शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - अरुण कुमार उपाध्याय, अजीत कुमार
उपाध्यक्ष - शिवांक यादव, विनोद कुमार सिंह
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - शारिब अली, हुकुम सिंह आर्य, धर्मेंद्र शाक्य, अभिषेक पाराशर, अजीत यादव,
संयुक्त सचिव - जगन वार्ष्णेय, अविनाश कुमार, वीरेश सागर, रवि किशोर
कोषाध्यक्ष - नैना शर्मा, नीतेश उपाध्याय, अवधेश कुमार बघेल
वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल - राजेश चौहान, भूप सिंह शाक्य, गौरव चित्रांशी, नरज शर्मा, ओमेंद्र दत्त पाठक, शैलेंद्र शर्मा
जूनियर गवर्निंग काउंसिल - राधा कृष्ण, शाजिया खान, आदित्य कुमार, मनीष शर्मा, हर्षवर्धन सोलंकी, हरवेश यादव, अभिषेक शर्मा, मोना गुप्ता