फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There are 89 schools in the district less than standard

जिले में मानक से 89 विद्यालय हैं कम

Sun, 26 Apr 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 26 Apr 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
 माध्यमिक स्कूलों के हालात नहीं सुधर रहे हैं। विद्यालयों की संख्या बढ़ी है। सर्वे में 89 विद्यालय कम निकले हैं।  
विज्ञापन

जिले में पांच साल पहले राष्ट्रीय माध्यमिक सर्व शिक्षा अभियान लागू किया गया। अभियान के तहत 3 किमी क्षेत्र में एक उच्चतर माध्यमिक और 7 किमी क्षेत्र में एक इंटर कालेज खोले जाने का मानक निर्धारित किया गया। मानक की पूर्ति के लिए कराए सर्वे मेें 89 विद्यालय कम निकले। इन विद्यालयों की पूर्ति के शासन को डिमांड भेजी गई। लेकिन इनमें से मात्र दो विद्यालयों को ही मंजूरी मिल सकी।
 


जिले में दो राजकीय, तीन नगर पालिका और 25 शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा 129 वित्तविहीन विद्यालय हैं। शासकीय और शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों का टोटा है। तो वहीं वित्तविहीन विद्यालयों में भी शिक्षा के हालात अच्छे नहीं हैं।  

17 लैब केे प्रस्ताव है लंबित
राष्ट्रीय माध्यमिक सर्व शिक्षा अभियान के तहत विज्ञान की लैब भी खोली जानी हैं। पांच साल पहले 17 विज्ञान लैब विकसित करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। यह प्रस्ताव शासन में धूल फांक रहा है। विज्ञान की लैब न होने से विज्ञान के छात्रों को प्रैक्टिकल करने का मौका नहीं मिल पाता।

शिक्षकों का है टोटा
माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भी काफी कमी चल रही है। शासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में जरूरत के हिसाब से आधे शिक्षक भी नहीं हैं। 32 विद्यालयों में 570 पदों के सापेक्ष मात्र 220 शिक्षक ही कार्यरत हैं।

माध्यमिक विद्यालयों के उच्चीकृत करने के लिए शासन के पास डिमांड भेजी जा चुकी है, लेकिन प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
-भूरी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed