फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Then the medical college became without a principal

फिर प्राचार्य विहीन हुआ मेडिकल कॉलेज

Mon, 20 Dec 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Then the medical college became without a principal
मेडिकल कॉलेज ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। स्थापना के दौर से गुजर रहे मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य का संकट बार-बार खड़ा हो रहा है। एक प्राचार्य पूर्व में इस्तीफा दे चुके हैं तो उनके बाद आए दूसरे प्राचार्य ने भी निजी स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए पद छोड़ स्थानांतरण करा लिया है। शासन से अभी कोई स्थायी प्राचार्य नियुक्त नहीं हो सका है। शुरूआत से ही मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों, चिकित्सकों व फैकल्टी के बीच सामंजस्य की कमी नजर आ रही है। सबसे पहले 8 मई को डॉ. पीके जैन यहां के पहले प्राचार्य बने, लेकिन दो महीने से पहले ही 27 मई को वह पद से इस्तीफा देकर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद काफी दिनों तक अस्थायी प्राचार्य से काम चलाया गया, लेकिन उस बीच घमासान की स्थिति मची रही। शासन ने 28 जुलाई को बांदा से डॉ. राजेश गुप्ता को यहां प्राचार्य बनाकर भेजा। उन्होंने व्यवस्थाएं संभालते हुए कॉलेज को ढर्रे पर लाने की कोशिश की। लेकिन कुछ दिनों से अंदर ही अंदर द्वंद की स्थिति बनी हुई थी। अचानक से डॉ. गुप्ता लंबे मेडिकल लीव लेकर लंबे समय के लिए अवकाश पर चले गए। स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए कहीं और स्थानांतरण की गुजारिश शासन में की। असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजूकेशन डॉ. एनसी प्रजापति ने बताया कि डॉ. राजेश गुप्ता को मेडिकल कॉलेज एटा से रिलीव कर दिया गया है। अब उन्होंने आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में ज्वॉइन कर लिया है। अभी एटा में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति नहीं हुई है। प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ. रजनी पटेल कार्य देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed