फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   thekedaar ke khilaaph phoota aakrosh

ठेकेदार के खिलाफ फूटा आक्रोश

Sun, 18 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
thekedaar ke khilaaph phoota aakrosh
किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गली में जलभराव खत्म करने के लिए वहां सीसी मार्ग के नाम पर पत्थर डालकर ठेकेदार ने महीनों से काम ठप रखा है। इस मनमानी के खिलाफ रविवार को महाराणा प्रताप नगर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पालिका प्रशासन और ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पालिका चुनाव का बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बता दें कि ठंडी सड़क से शांतिनगर मार्ग पर अंधी मोड़ के पास महाराणा प्रताप नगर की गली में जलभराव से दिक्कत है।  लोगों ने अप्रैल महीने मेें इसकी शिकायत पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी से की थी। जून माह में पालिका ने ठेकेदार सत्यप्रकाश को गली का निर्माण कराने की जिम्मेदारी दी। ठेकेदार ने जुलाई  में गली को खुदवाकर उसमें बोल्डर डाल दिए। इसके बाद से ठेकेदार ने काम बंद करा दिया। इधर, पत्थर और जलभराव के कारण इस गली से लोगों का पैदल भी निकलना मुश्किल है। मोहल्ले के रहने वाले आलोक श्रोत्रिय, महावीर प्रसाद श्रोत्रिय, मनोज दीक्षित, अलका दीक्षित, दानिश खान, सौरभ उपाध्याय, प्रद्युम्न तिवारी, गौरव उपाध्याय, अनुराग यादव, बृजेश दुबे, संजीव दुबे, पुष्पेंद्र सिंह राठौर, साधना गुप्ता आदि ने इसे लेकर रविवार को गुस्सा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed