{"_id":"5fdf83d78ebc3e40fc605ee4","slug":"theft-etah-news-agr4728483186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मिठाई दुकान में की चोरी और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने मिठाई दुकान में की चोरी और तोड़फोड़
विज्ञापन
मिरहची में मिठाई की दुकान से चोरी की जानकारी करती पुलिस ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची। कस्बे के मैन चौराहे पर झोंपड़ी में संचालित बंगाली मिठाई की दुकान में शनिवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। दुकान के काउंटर में रखी सैकड़ों रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात के बाद चोर शोकेस का शीशा भी तोड़ गए। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है।
जिन्हेंरा निवासी वेद प्रकाश पुत्र ख्यालीराम की मिरहची चौराहा पर झोंपड़ी में मिठाई की दुकान चलाता है। शनिवार रात वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चला गया। देररात चोरों ने दुकान पर धावा बोल दिया। चोर पीछे की ओर से दुकान में घुस आए और शोकेस का शीशा तोड़ कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
रविवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर वेदप्रकाश मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार, चोर हजारों रुपये का सामान और तकरीबन पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।